
वर्तमान COVID-19 मार्गदर्शन
किंग काउंटी में नई अस्थाई रोक
16 नवंबर, 2020 को अपडेट किया गया:
किंग काउंटी में, मामलों में ख़तरनाक रूप से तेज़ बढ़ोतरी हुई है और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। हम अपने समुदाय के स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, और अर्थव्यवस्था पर इसके बढ़ते हुए प्रभाव को लेकर बहुत चिंतित हैं। 15 नवंबर को, राज्यपाल इंसली ने 14 दिसंबर तक संपूर्ण राज्य में अस्थायी प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की थी।
नए प्रतिबंधों में निम्नलिखित शामिल है:
- जो लोग आपके साथ नहीं रहते उनके साथ आंतरिक समारोहों की अनुमति नहीं है, जब तक कि समारोह से पहले आप 14 दिन क्वारंटाइन नहीं रहते या 7 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद आपकी COVID-19 की जांच का नतीजा नेगेटिव नहीं आ जाता।
- आप ऐसे 5 से ज़्यादा लोगों के साथ बाहर इकट्ठा नहीं हो सकते, जो आपके साथ नहीं रहते।
- रेस्टोरेंट और बार आंतरिक सेवाओं के लिए बंद रहेंगे, लेकिन टेक-आउट और आउटडोर डाइनिंग सेवा जारी रख सकते हैं।
- दुकान के अंदर खुदरा सेवा, राशन की दुकानें और निजी सेवाएं (जैसे, बाल और नाख़ून के सैलून, नाई आदि) 25% अध्यावास तक सीमित हैं।
- आतंरिक धार्मिक सेवाएं 25% अध्यावास या अधिकतम 200 लोगों तक सीमित हैं। किसी सामूहिक गायन या गायक मंडली के समारोह की अनुमति नहीं है, लेकिन अकेले गायक कार्यक्रम पेश कर सकते हैं। ऐसे परिवेश में हर समय मुंह ढंककर रखना ज़रुरी है।
- सभी लोगों को घर पर या अपने क्षेत्र में रहने के लिए और दूसरे राज्यों या देशों में बेकार की यात्राएं करने से बचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
हमें पता है कि प्रसार कैसे रुकता है और इस वक़्त हमें वो चीज़ें ज़्यादा करने की ज़रुरत है जो हमें पता है कि उपयोगी हैं:
- उन लोगों के आसपास मास्क पहनकर रखें जो आपके साथ नहीं रहते (यहाँ तक कि करीबी दोस्तों और परिवार के साथ भी)।
- ज़्यादा से ज़्यादा घर पर रहें।
- समारोहों की संख्या, आकार और आवृत्ति सीमित करें - विशेष रूप से अंदर - और आंतरिक वायु-संचार बढ़ाएं।
- अगर आपको रोग का पहला लक्षण दिखाई देता है या अगर आप COVID-19 से ग्रस्त किसी व्यक्ति के साथ थे तो अपनी जांच करवाएं।
- छुट्टियों के इस मौसम में अपने घर के बाहर के लोगों के साथ इकट्ठा होने से बचना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
क्या खुला है
17 नवंबर - 11 जनवरी, 2021
ज़रुरी गतिविधियों के अलावा, निम्नलिखित की अनुमति है:
मनोरंजन
- वयस्क और युवा खेलकूद (केवल ऑउटडोर, मास्क ज़रुरी)
- शिकार और मछली पकड़ना
- स्कीइंग
- कैंपिंग
- गोल्फ और टेनिस
- अपने घर के बाहर, 5 या उससे कम लोगों के साथ आउटडोर मनोरंजन
- रेस: साइकिल, दौड़, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, बैथलॉन, डोंगी और कश्ती की दौड़, ट्राइथलॉन और कई खेलों वाली प्रतियोगिताएं
- पानी से संबंधित मनोरंजन सुविधाएं (केवल नियोजित समय पर)
समारोह
- जो लोग आपके साथ नहीं रहते उनके साथ आंतरिक समारोहों की अनुमति नहीं है, जब तक कि समारोह से पहले आप 14 दिन क्वारंटाइन नहीं रहते या 7 दिन क्वारंटाइन रहने के बाद आपके COVID-19 परीक्षण का नतीजा नेगेटिव नहीं आ जाता।
- ऐसे 5 से ज़्यादा लोगों के साथ बाहर इकट्ठा न हों, जो आपके साथ नहीं रहते हैं।
- 25% क्षमता या 200 लोगों तक के साथ आतंरिक आध्यात्मिक या धार्मिक सेवाएं। फेस मास्क ज़रुरी है। (गीत-समारोह, बैंड और कलाकारों के समूह की अनुमति नहीं है। सामूहिक गायन की अनुमति नहीं है)।
- अधिकतम 5 लोगों के साथ घर में आस्था-संबंधी सेवाएं या परामर्श।
- शादी-विवाह और अंतिम-संस्कार के समारोह 30 लोगों तक सीमित हैं। (रिसेप्शन की अनुमति नहीं है)
- लंबी-अवधि वाली देखभाल संस्थाओं में बाहरी मुलाक़ात। (आंतरिक मुलाक़ात आवश्यक सहयोग देने वाले लोगों और सहानुभूतिशील देखभाल परिस्थितियों तक सीमित है)
- सीखना और चाइल्डकैअर पॉड्स की अनुमति है (शिक्षा छूट के अनुसार)
यात्रा
- सभी लोगों को घर पर या अपने क्षेत्र में रहने के लिए और दूसरे राज्यों या देशों में बेकार की यात्राएं करने से बचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
- वाशिंगटन वापस आने वाले निवासियों सहित, दूसरे राज्यों या देशों से आने वाले लोगों को आने के बाद अपने आपको 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करना चाहिए।
व्यवसाय और सेवाएं
- एक्वेरियम और चिड़ियाघर (केवल बाहरी प्रदर्शन)
- निर्माण
- खेत
- घर-संबंधी/घरेलू सेवाएं (आया, सफाई कर्मचारी, आदि)
- पुस्तकालय (सीमित आंतरिक क्षमता)
- निर्माण
- ड्राइव-इन मूवी थिएटर
- संग्रहालय (केवल बाहरी प्रदर्शन)
- निजी सेवाएं (सीमित आंतरिक क्षमता के साथ बाल और नाख़ून के सैलून, नाई, टैटू, आदि)
- पालतू जानवरों की देखभाल
- पेशेवर सेवाएं/कार्यालय में संचालित होने वाले व्यवसाय (जहाँ पर भी संभव हो टेलीवर्क ज़रुरी है, व्यवसायों की क्षमताएं सीमित हैं और आम लोगों के लिए नहीं खोली जा सकती)
- रियल एस्टेट (खुले घरों की अनुमति नहीं है)
- रेस्टोरेंट/बार (आउटडोर डाइनिंग और केवल जाने के लिए)
- खुदरा (सीमित क्षमता के साथ दुकान के अंदर खरीदारियों की अनुमति है)